
पंजाब किंग्स की टीम ने 14वें IPL के लिए अपने पाले में दबोचे महँगे और दमदार खिलाड़ी।
आई.पी.एल के 14वें सीज़न में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया है। गुरुवार को चेन्नई में आई.पी.एल के टीम प्लेयर्स को ख़रीदने के लिए नीलामी का आयोजन किया गया था। इस नीलामी में खिलाड़ियों के लिए एक से बढ़कर एक और महंगी बोलियां लगाई गईं। पंजाब किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया। इनमें 5 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसमें सबसे बड़ी और महंगी डील ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर झाए रिचर्डसन के लिए थी।
नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा ख़रीदे गए खिलाड़ी:-
टीम का नाम | खिलाड़ी का नाम | खिलाड़ी की खासियत | बेस वैल्यू प्राइस | ऑक्शन प्राइस |
पंजाब किंग्स | झाए रिचर्डसन | झाए रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं। | Rs 1.5,00,000,0 रुपए | Rs 14,00,000,00 रुपए |
पंजाब किंग्स | रिले मेरेडिथ | रिले मेरेडिथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं ।2017 में हुए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान यह काफी हिट लिस्ट में रहे थे। | Rs 40,00,000 रुपए | Rs 8,00,000,00 रुपए |
पंजाब किंग्स | डेविड मलान | डेविड मलान इंग्लैंड के तेज़ बल्लेबाज हैं और ICC T20 रैंकिंग में इनका स्थान इस समय नंबर वन पर हैं। | Rs 1.5,00,000,0 रुपए | Rs 1.5,00,000,0 रुपए |
पंजाब किंग्स | फेबियन एलन | फेबियन एलेन वेस्ट इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं। यह अपने क्रिकेट खेलने के तरीक़े से दर्शकों को काफी लुभा चुके हैं। | Rs 30,00,000 रुपए | Rs 75,00,000 रुपए |
पंजाब किंग्स | मोइसेस हेनरिक्स | मोइसेस हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर क्रिकेटर हैं। इनकी गेमिंग स्ट्रैटेजी कमाल की है। | Rs 1,00,000,00 रुपए | Rs 4.25,00,000 रुपए |
पंजाब किंग्स | शाहरुख़ खान | यह भारतीय टीम के आल राउंडर क्रिकेटर हैं। इन्होंने सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर जनता की वाह-वाही बटोरी थी। | Rs 20,00,000 रुपए | Rs 5.25,00,000 रुपए |
पंजाब किंग्स | उत्कर्ष सिंह | यह झारखण्ड के बल्लेबाज और ऑर्थोडक्स स्पिनर हैं। | Rs 20,00,000 रुपए | Rs 20,00,000 रुपए |
पंजाब किंग्स | सौरभ कुमार | यह भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। इन्होंने रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। | Rs 20,00,000 रुपए | Rs 20,00,000 रुपए |
पंजाब किंग्स | जलज सक्सेना | यह भारतीय टीम के स्पिनर हैं।इन्होंने 2005 में मध्य प्रदेश के साथ डेब्यू किया था। | Rs 30,00,000 रुपए | Rs 30,00,000 रुपए |
आई.पी.एल के 14वें सेशन में 'पंजाब इलेवन' ने अपना नाम बदलकर 'पंजाब किंग्स' किया है।
बेशक इस टीम ने कभी भी आई.पी.एल का खिताब अपने नाम नही किया पर फ़िर भी इनकी टीम नई तैयारी और जोश के साथ तैयार है।