
अब तक कि सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस ने इस बार भी टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों को जोड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में मुम्बई इंडियंस ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देकर, सबसे सफल टीम का टैग हासिल किया हुआ है। इस टीम के पास इतने मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं कि इनकी एक अलग 'प्लेइंग इलेवन' टीम स्थापित हो जाए। बुधवार को चेन्नई में हुई 14वें IPL 2021 की नीलामी में इस टीम ने कुछ और अच्छे खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए हैं।यह टीम अब तक के IPL में लगभग 5 बार विजेता रह चुकी है।इस बार अपनी टीम का चयन करते समय मुम्बई इंडियंस ने कोल्टर नाइल, कीवी पेसर एडम मिल्ने, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम को अपनी टीम में जोड़ा है।
14वें IPL में मुम्बई इंडियन्स के नीलामी में ख़रीदे गए खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैं:-
टीम का नाम | खिलाड़ी का नाम | ख़ासियत | बेस वैल्यू रकम | नीलामी की रकम |
मुम्बई इंडियंस | नाथन कोल्टर नाइल | नाथन कोल्टर नाइल तेज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं यह अपनी फास्ट स्पीड बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। | Rs1.5,000000 | Rs50000000 |
मुम्बई इंडियंस | एडम मिल्ने | एडम मिल्ने न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाजों में से एके हैं। यह पहले भी कई बार आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकें है। | Rs50,00000 | Rs3.20,00000 |
मुम्बई इंडियंस | पीयूष चावला | पीयूष चावला भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिन गेंदबाज हैं।यह अब 164 आईपीएल मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। | Rs50,00000 | Rs2.2000000 |
मुम्बई इंडियंस | जेम्स नीशाम | जेम्स निशाम न्यूज़ीलैंड के तेज़ बल्लेबाज हैं।इन्हें ऑल राउंडर भी कहा जाता है। | Rs50,00000 | Rs50,00000 |
मुम्बई इंडियंस | युधिवीर चरक | यह तेज गेंदबाज और बल्लेबाज है। उन्होंने अब तक छह T-20 मुकाबलों में 3 विकेट हासिल हुए हैं। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
मुम्बई इंडियंस | मार्को जानसेन | मार्को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज है। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
मुम्बई इंडियंस | अर्जुन तेंदुलकर | यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर के पुत्र हैं। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
मुंबई इंडियंस को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है कि वह हर बार की तरह इस बार भी IPL की ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। इस टीम के खिलाड़ी भी इस खेल को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस पर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने अपने टीम में चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी कि 'मैं बचपन से मुंबई इंडिया का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ में भरोसा दिखाया।"