
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में स्टीव स्मिथ और उमेश यादव समेत कई धुरंधर शामिल।
IPL 2021 के मैचों की डेटशीट जारी होने के बाद आई.पी.एल के फैंस को अलग-अलग टीम में खेले जाने वाले खिलाड़ियों की सूची का इंतजार रहता है। इस सूची में खिलाड़ियों का चयन नीलामी के द्वारा किया जाता है। इस बार यह नीलामी गुरुवार को चेन्नई में संपन्न हुई। इसी के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया। इस टीम में तीन विदेशी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
टीम का नाम | खिलाड़ी का नाम | ख़ासियत | बेस वैल्यू रकम | नीलामी की रकम |
दिल्ली कैपिटल्स | स्टीव स्मिथ | स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज़ बल्लेबाज़ है। यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान भी रह चुके है। | Rs20000000 | Rs2.20,0000000 |
दिल्ली कैपिटल्स | उमेश यादव | उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज हैं। इन्होंने अपने आजतक के क्रिकेट इतिहास में 119 विकेट 8.51 की इकॉनमी और 30.08 की औसत पर लिए हैं। | Rs10000000 | Rs10000000 |
दिल्ली कैपिटल्स | रिपल पटेल | यह भारतीय बल्लेबाज़ अपने बेहतरीन प्रदर्शन और कला के लिये जाने जाते हैं।इनके T20 इतिहास में इन्होंने 11 मैचों में 191 रन हासिल किए हैं। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
दिल्ली कैपिटल्स | विष्णु विनोद | यह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इन्होंने 50 रन की पारी खेली थी। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
दिल्ली कैपिटल्स | लुक़मान मेरिवाला | इन्होंने बहुत से घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
दिल्ली कैपिटल्स | एम. सिद्धार्थ | इन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। | Rs20,00000 | Rs20,00000 |
दिल्ली कैपिटल्स | टॉम करन | यह इंग्लैड के आल राउंडर बैट्समैन हैं। इन्होंने बहुत सारे ख़िताब अपने नाम किए हैं। | Rs1.5000000 | Rs5.250000000 |
दिल्ली कैपिटल्स | सैम बिलिंग्स | यह इंग्लैंड के तजुर्बेकार विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। | Rs20000000 | Rs20000000 |
इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम के हैड कोच रिकी पोंटिंग होंगे। इस पर टॉम करन ने बयान दिया कि ' मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे रिकी पोंटिंग जैसे महान क्रिकेटर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा'।
पिछले आई.पी.एल में दिल्ली केपिटल्स पहली रनर अप टीम थी।