Connor Mcgrgor Becomes World’s Most Earning Athlete: कोनोर मैकग्रेगर बने विश्व के सबसे अधिक पैसे कमाने वाले एथलीट, मेस्सी और रोनाल्डो को पछाड़ा।

ABU DHABI, UNITED ARAB EMIRATES - JANUARY 23: Conor McGregor of Ireland addresses the media after the UFC 257 event inside Etihad Arena on UFC Fight Island on January 23, 2021 in Abu Dhabi, United Arab Emirates. (Photo by Chris Unger/Zuffa LLC)
ABU DHABI, UNITED ARAB EMIRATES - JANUARY 23: Conor McGregor of Ireland addresses the media after the UFC 257 event inside Etihad Arena on UFC Fight Island on January 23, 2021 in Abu Dhabi, United Arab Emirates. (Photo by Chris Unger/Zuffa LLC)

पूर्व 2 डिवीज़न UFC चैंपियन कोनोर मैकग्रेगर ने फ़ोर्ब्स द्वारा जारी सूची में विश्व के दिग्गज खिलाड़ियो को पछाड़ा। 

आयरलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और UFC के दिग्गज, कोनोर मैकग्रेगर विश्व के सबसे महंगे एथलीट बन गए है। बुधवार को फ़ोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के सबसे महंगे एथलीटों की सूची में उन्होंने खेल जगत के कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है। कोनोर मैकग्रेगर अपने उपनाम "द नोटोरियस" से भी मशहूर हैं। हालांकि इससे पहले वह फ़ोर्ब्स की इस सूची की टॉप 10 श्रेणी में लगातार शामिल नहीं होते थे, परन्तु इस बार उन्होंने अपनी कमाई के रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। 

कोनोर मैकग्रेगर ने फ़ोर्ब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए, जुवेंट्स के फुटबॉलर रोनाल्डो और बार्सेलोना के फुटबॉलर मेस्सी जैसे दिग्गजो को पछाड़ा है। कोनोर मैकग्रेगर ने 2020 में हालांकि एक ही मैच खेला जिसमें उन्होंने डोनाल्ड सरोन को ऐतिहासिक रूप से हराया था। इस मैच से उन्हें 22 मिलियन डॉलर की धन राशि प्राप्त हुई थी। कोनोर मैकग्रेगर ने यह महत्वपूर्ण जीत, जनवरी 2020 को हासिल की थी। 

फ़ोर्ब्स की दस सबसे महंगे एथलीट्स की सूची के हिसाब से नंबर 1 पर मौजूद कोनोर मैकग्रेगर की इस साल की कुल कमाई 180 मिलियन डॉलर रही।  इसमे से लगभग 158 मिलियन डॉलर की कमाई उन्होंने रिंग के बाहर से की है। कोनोर मैकग्रेगर ने इस साल ट्वीट करके फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने की इच्छा भी व्यक्त की थी। 

इस लिस्ट में कोनोर मैकग्रेगर के बाद फुटबॉल की दुनिया के दो महारथी आते है। नंबर 2 पर 130 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ अर्जेंटीना और बार्सेलोना के लिये खेलने वाले महान खिलाड़ी लियोनल मेस्सी आते है। उनके बाद तीसरे नंबर पर पुर्तग़ाल और जुवेंट्स के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो आते है। उनकी साल के दौरान कुल कमाई 120 मिलियन डॉलर आंकी गयी है।

Related Stories

No stories found.
logo
हिंदुस्तान रीड्स
www.hindustanreads.com