
23 जुलाई 2021 से Tokyo Olympics 2020 की शुरुआत हो चुकी है. साल 2020 में Covid-19 महामारी की भयंकर परिस्थिति के कारण इस अंतराष्ट्रीय प्रतिपर्धा को स्थगित कर दिया गया था. पूरे विश्व के कुल 206 दल, इस बार के Olympics में हिस्सा ले रहे हैं. इसमें से, सबसे ज्यादा खिलाड़ी अमेरिका के हैं. अमेरिका से कुल 613 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. वहीं इन खेलों के मेज़बान जापान से भी 552 खिलाड़ियों अपनी कमर कस ली है. भारत से भी कुल 120 खिलाड़ी, इस बार मैदान में उतरेंगे. इन खिलाड़ियों में Sania Mirza, Mary Kom, PV Sindhu जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
Tokyo Olympics 2020 से पहले विभिन्न खेलों की यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता साल 2016 में ब्राज़ील के Rio De Janeiro में आयोजित हुई थी. Olympics हर चार साल बाद आयोजित किए जाते हैं. भारत, शुरू से ही इन खेलों में अपनी दावेदारी पेश करता आ रहा है. Tokyo Olympics 2020 में, भारत किन खेलों में अपनी दावेदारी पेश कर रहा है, आप यह नीचे दिए गए सूची से जान सकते हैं.
Tokyo Olympics 2020 की प्रतिस्पर्धाओं के नाम | खिलाड़ियों के नाम |
तीरंदाज़ी | 1. Deepika Kumari 2. Tarundeep Rai 3. Atanu Das 4. Pravin Jadhav |
स्विमिंग | 1. Sajan Prakash 2. Srihari Nataraj 3. Maana Patel |
हॉकी | पुरुष टीम के अधिनायक: Manpreet Singh महिला टीम की अधिनायिका: Rani Rampal |
मुक्केबाज़ी | 1. Vikas Krishnan (पुरुष, 69 किलो) 2. Lovlina Borgohain (महिला, 69 किलो) 3. Ashish Kumar (पुरुष,75 किलो) 4. Pooja Rani ( महिला, 75 किलो) 5. Satish Kumar ( पुरुष,91 किलो) 6. Mary Kom ( महिला,51 किलो) 7. Amit Panghal ( पुरुष, 52 किलो) 8. Manish Kaushik ( पुरुष, 63 किलो) 9. Simranjit Kaur ( महिला, 60 किलो) |
पहलवानी | 1. Seema Bisla 2. Vinesh Phogat 3. Anshu Malik 4. Sonam Malik 5. Ravi Kumar Dahiya 6. Bajrang Punia 7. Deepak Punia |
वेटलिफ्टिंग | 1. MeeraBai Chanu |
सेलिंग | 1. Nethra Kumanan 2. Vishnu Sarvanan 3. KC Ganapathy 4. Varun Thakkar |
रोइंग | 1. Arjun Jat 2. Arvind Singh |
जिम्नास्टिक्स | 1. Pranati Nayak |
टेनिस | 1. Sania Mirza 2. Ankita Raina 3. Sumit Nagal |
बैडमिंटन | 1. PV Sindhu 2. B Sai Praneeth 3. Satwiksairaj Rankireddy 4. Chirag Shetty |
टेबल टेनिस | 1. Sharath Kamal 2. Sathiyan Gnanasekaran 3. Manika Batra 4. Sutirtha Mukherjee |
शूटिंग | 1. Anjum Moudgil 2. Apurvi Chandela 3. Divyansh Singh Panwar 4. Deepak Kumar 5. Tejaswini Sawant 6. Sanjeev Rajput 7. Aishwarya Pratap Singh Tomar 8. Manu Bhaker 9. Yashaswini Singh Deswal 10. Saurabh Chaudhary 11. Abhishek Verma 12. Rahi Sarnobat 13. Chinki Yadav 14. Angad Veer Singh Bajwa 15. Mairaj Ahmad Khan |
जूडो | 1. Sushila Devi Likmabam |
इक्वेस्ट्रियन | 1. Fouaad Mirza |
फेंसिंग | 1. Bhavani Devi |
एथलेटिक्स | 1. KT Irfan 2. Sandeep Kumar 3.Rahul Rohilla 4. Bhawna Jat 5. Priyanka Goswami 6. Avinash Sable 7. Murali Sreeshankar 8. MP Jabir 9. Neeraj Chopra 10. Shivpal Singh 11. Annu Rani 12. Tajinder Singh Toor 13. Dutee Chand 14. Kamalpreet Kaur 15. Seema Punia |
गोल्फ | 1. Anirban Lahiri 2. Udayan Mane 3. Aditi Ashok |
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि Tokyo Olympics 2020 के पहले दिन हमारे देश के कुछ खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की. इनमें से 49 किलो वर्ग के वेटलिफ्टिंग में Mirabai Chanu ने रजत पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है. आशा की जा सकती है कि, अंतरराष्ट्रीय खेलों की इस प्रतिस्पर्धा के पहले दिन मिला यह पदक, दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करेगा.