
Free Fire All Stars Asia 2021 का आयोजन 23 से 25 जुलाई तक चलने वाला है. Free Fire All Stars Asia 2021 को खेल की मूल कंपनी Garena अपने वार्षिक त्योहार के रूप में वैश्विक स्तर पर मनाती है. Free Fire All Stars Asia 2021 के ज़रिए पूरी दुनिया में इस खेल के कंटेंट क्रिएटर्स को बेहतरीन और उम्दा खिलाड़ियों को, और मशहूर कम्युनिटी मेंबर्स को एक अदभुत प्लेटफार्म मिलता है. जहां पर आकर वह अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं.
आपको बता दें, कि इस बार इस खेल में कुल 12 टीमें एशिया के 8 क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी. हर 1 टीम में 2 इनफ्लूएंसर्स रहेंगे.
तीन दिनों तक चलने वाले इस Free Fire All Stars Asia 2021 के मैच भी 3 चरणों में होंगे.
1. Bomb Squad : यह इवेंट शुक्रवार, यानी कि 23 जुलाई से शुरू होगा. यहां पर जो टीम सबसे ऊपर का स्थान हासिल करेगी, उन्हें क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में प्रवेश करने की इजाजत मिलेगी. फाइल मैच को लेकर के कुल 5 मैच होंगे.
2. Clash Squad : यह 24 जुलाई, यानी कि खेल के दूसरे दिन आयोजित किया जाएगा. इसका फॉर्मेट भी पहले वाले चरण की तरह ही होगा. जहां कुल 8 टीमें प्राइज पूल को जीतने के लिए मुकाबला करेंगी.
3. Battle Royal : इस दिन सभी 12 टीमें खेल के 3 नक्शे पर 6 मैचों में आपस में मुकाबला करेंगी. इस मुकाबले के बाद ही सबसे बड़े चैंपियन का नाम घोषित होगा. इस दिन सारे मैच जिन नक्शों पर खेले जाएंगे उनमें Bermuda, Purgatory, और Kalahari हैं. कंपनी ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके भी जानकारी दी है.
देश | टीम का नाम |
भारत | Team Samosa |
भारत | Team Dosa |
पाकिस्तान | Team Biryani |
बांग्लादेश | Team Hilsa |
इंडोनेशिया | Team State |
इंडोनेशिया | Team Indomee |
ताइवान | Team Boba |
थाईलैंड | Team Som Tum |
थाईलैंड | Team Tom Yum Kung |
वियतनाम | Team Com Tum |
वियतनाम | Team Pho |
मलेशिया, कंबोडिया और फिलीपींस | Team Durian |