
आईपीएल 2023 नीलामी (IPL 2023 Auction) में इस बार खासतौर पर स्पॉटलाइट इंग्लैंड के प्रमुख ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन (Cameron) पर टिकी होगी. ऐसा भी माना जा रहा है, कि इनकी बोली सबसे ज्यादा लगने वाली है. आपको बता दें, कि इस मिनी नीलामी (Mini Auction) का इस बार एक दिवसीय आयोजन हो रहा है.
यह नीलामी 23 दिसंबर 2023 शुक्रवार को कोच्चि केरल में दोपहर 2:30 बजे से होगी, जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) चैनल के माध्यम से होगा. वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देखी जा सकती है.
आपको बता दें, कि आईपीएल की सभी 10 टीमें इस बार करीब 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी. यह मिनी ऑक्शन है, ऐसे में खिलाड़ियों के पास सिर्फ 87 स्लॉट ही खाली पड़े हैं यानी टीमें इतने प्लेयर ही खरीद पाएंगी. इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, 132 विदेशी प्लेयर और 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं.
किसके पास हैं कितने पैसे?
1. मुंबई इंडियंस - 20.05 करोड़ (12 स्लॉट)
2. चेन्नई सुपर किंग्स - 20.45 करोड़ (9 स्लॉट)
3. दिल्ली कैपिटल्स - 19.45 करोड़ (7 स्लॉट)
4. गुजरात टाइटन्स - 19.25 करोड़ (10 स्लॉट)
5. कोलकाता नाइट राइडर्स - 7.05 करोड़ (14 स्लॉट)
6. लखनऊ सुपर जायंट्स - 23.35 करोड़ (14 स्लॉट)
7. पंजाब किंग्स - 32.2 करोड़ (12 स्लॉट)
8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 8.75 करोड़ (9 स्लॉट)
9. राजस्थान रॉयल्स - 13.2 करोड़ (13 स्लॉट)
10. सनराइजर्स हैदराबाद - 42.25 करोड़ (17 स्लॉट)
गौरतलब है, कि इस साल की नीलामी में साल 2022 की मेगा नीलामी की तुलना में कम खिलाड़ी शामिल होंगे, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 174.3 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इनमें सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम पैसे मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 Finale Moments: मैच के इन मूमेंट्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन