Shilong lottery results: शिलांग तीर लॉटरी के नतीजे आएँगे आज, तीरंदाजी से खेली जाती है यह लॉटरी

Shilong lottery results: शिलांग तीर लॉटरी के नतीजे आएँगे आज, तीरंदाजी से खेली जाती है यह लॉटरी

मेघालय में होने वाले शिलांग तीर लॉटरी का नतीजा आज जारी होगा। पहले राउंड का नतीजा 4:15 पर आएगा एवं दूसरे राउंड का नतीजा 5:15 पर आएगा।

मेघालय लॉटरी बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर शिलांग तीर लॉटरी का नतीजा 10 अप्रैल को घोषित करेगा। लॉटरी का नतीजा दो चरणों में आता है। पहले चरण का नतीजा 4:15 पर एवं दूसरे चरण का नतीजा 5:15 पर जारी होगा। जिन्होंने शिलांग तीर लॉटरी का टिकट खरीदा है, वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम ज्ञात कर सकते हैं। दोनों चरणों का परिणाम जिस वेबसाइट पर घोषित होगा, हम आपको वह नीचे प्रदान कर रहे हैं-

मेघालय में लॉटरी का खेल 1982 में लीगल हुआ। तब जब 1982 में वहाँ की सरकार ने मेघालय अम्यूजमेंट्स एंड बेटिंग टैक्स एक्ट लागू किया। लॉटरी में हिस्सा लेने के इच्छुक व्यक्ति सप्ताह के 6 दिन यानी सोमवार से शनिवार तक लॉटरी के टिकट खरीद सकते हैं। यह टिकट सुबह 10:00 बजे से 3:30 बजे तक खरीदी जा सकती है। मेघालय के 11 जिलों में 5,150 से अधिक टिकट बुकिंग काउंटर खुले हुए हैं। ध्यान रहे कि लॉटरी के टिकट का दाम Rs 1 से Rs 100 के बीच कुछ भी हो सकता है।

तीरंदाजी का खेल मेघालय में सदियों से चला आ रहा है। पहले खासी पहाड़ पर रहने वाली जनजातियाँ, आदिवासी समूह इस खेल को खेलते थे। अब मेघालय सरकार भी इस खेल का आयोजन करती है। इस खेल से ही जुड़ा हुआ है शिलांग तीर लॉटरी। 

अब थोड़ा यह भी समझ लीजिए खेल होता किस प्रकार से है। खेल दो चरणों में होता है। 50 तीरंदाजो की एक टीम 30 तीर एक टारगेट पर साधती है। यह पहले चरण में होता है। दूसरे चरण में 20 तीर एक टारगेट पर साधे जाते हैं।

लॉटरी की टिकट खरीदने वालों में से वह विजेता होता है जो उस तीर का आखरी दो संख्या का सही अनुमान कर लेता है जो निशाने पर सटीक लगती है। पहले चरण में जिन्होंने Rs 1 की टिकट खरीदी होती है, अगर उनका अनुमान सही होता है तो उन्हें Rs 1 के बदले Rs 80 मिलते हैं। दूसरे चरण में जो सही अनुमान कर लेते हैं उन्हें Rs 1 के बदले Rs 60 मिलते हैं। और जो दोनो चरणों में सही अनुमान कर लेता है उसे हर Rs 1 पर Rs 4,000 मिलता है। तो इस तरह से खेली जाती है लॉटरी की यह खेल। आपकी  किस्मत का सारा दांव तीर के निशाने  और आपके अनुमान पर निर्भर करता है।

Tags : शिलांग, मेघालय, लॉटरी, तीर लॉटरी,  तीरंदाजी, मेघालय अम्यूजमेंट्स एंड बेटिंग टैक्स एक्ट।

Disclaimer

देश के किसी भी व्यक्ति को सट्टा गेम खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई व्यक्ति कानून को हाथ में लेकर रसायन का प्रयोग करता है।, तो उस व्यक्ति को 1 साल की सजा और Rs 1000 का जुर्माना हो सकता है। hindustanreads.com इस प्रकार से सट्टा और जुआ गेम का समर्थन नहीं करती हैं। यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दर्शाया गया है।

Related Stories

No stories found.
logo
हिंदुस्तान रीड्स
www.hindustanreads.com