
देश मे Petrol-Diesel की कीमतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं. हालांकि 6 जुलाई को कीमतों में कोई परिवर्तन नही हुआ. 5 जुलाई को पेट्रोल अब तक की कीमतों के सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुच गया था.
जुलाई महीने में अब तक पेट्रोल की कीमतों में तीन बार और डीजल की कीमतों में एक बार बढ़ोतरी देखी जा चुकी है. वहीं जून के महीने में 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था.
4 मई के बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर सहित देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमतों ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया था. भोपाल में पेट्रोल की कीमतों ने सबसे पहले 100 रुपये का आंकड़ा पार किया था. इसके बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर और मुम्बई भी जुड़ गए. वहीं इस महीने चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गया है.
OMCs कंपनी पिछले 15 दिनों से अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर प्रतिदिन Petrol-Diesel की कीमतों में संशोधन कर रही है. अंतराष्ट्रीय बाजार में, कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को बढ़ी है. सोमवार को क्रूड 1.3 फीसदी की बढ़त के बाद 7 सेंट्स बढ़कर 77.23 डॉलर प्रति बैरल पहुच गया है.
Cities | Petrol | Diesel |
नई दिल्ली | 99.86 | 83.36 |
मुम्बई | 105.92 | 96.91 |
कोलकाता | 99.84 | 96.91 |
चेन्नई | 100.75 | 93.91 |
बेंगलुरु | 103.20 | 94.72 |
हैदराबाद | 103.78 | 97.40 |
पटना | 102.01 | 94.76 |
भोपाल | 108.16 | 98.13 |
जयपुर | 106.64 | 98.47 |
लखनऊ | 96.99 | 89.75 |
तिरुवनंतपुरम | 101.84 | 95.93 |