
Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के द्वारा, त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए 668 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई थी. मगर अब मौसम में परिवर्तन को देखते हुए, IRCTC ने कुछ स्पेशल ट्रेनों को चंद महीनों के लिए निरस्त करने का विचार बनाया है. इन स्पेशल ट्रेनों में मुख्य रूप से वह ट्रेनें होंगी, जो western Railway से ताल्लुक रखती है. Western Railway द्वारा जारी हुए नए अपडेट के अनुसार, रद्द की जाने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल है.
IRCTC के नए अपडेट के अनुसार, 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक 12 ट्रेनें नॉन वर्किंग मोड़ में रहेंगी. इस रिपोर्ट में उन ट्रेनों की सूची दी गई है, जिन्हें IRCTC ने सर्दियों के मौसम में रद्द कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस बारे में जानकारी Western Railway ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है. वहीं इसके इलावा, IRCTC ने बहुत सी ट्रेनों के मार्ग को भी बदलने का फैसला किया है. इन बदले हुए मार्गों की ट्रेनों में मुख्य रूप से, उज्जैन,वालसाद और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनें शामिल की गई है.
ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | बंद रहने की अवधि |
05068 | बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल | 3 दिसंबर 2021-25 फरवरी 2022 |
05067 | गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष | 1 दिसंबर, 2021- 23 फरवरी, 2022 |
09017 | बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार | 1 दिसंबर, 2021 – 23 फरवरी, 2022 |
09018 | हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस – | 2 दिसंबर, 2021-24 फरवरी, 2022 |
09403 | अहमदाबाद-सुल्तानपुर स्पैशल | 7 दिसंबर 2021- 22 फरवरी 2022 |
09404 | सुल्तानपुर-अहमदाबाद स्पैशल | 8 दिसंबर 2021- 23 फरवरी 2022 |
09407 | अहमदाबाद-वाराणसी स्पैशल | 2 दिसंबर, 2021- 24 फरवरी, 2022 |
09408 | वाराणसी-अहमदाबाद स्पैशल | 4 दिसंबर 2021- 26 फरवरी 2022 |
09111 | वलसाड-हरिद्वार स्पैशल | 7 दिसंबर, 2021-23 फरवरी, 2022 |
09112 | हरिद्वार-वलसाड स्पैशल | 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक |
04309 | उज्जैन-देहरादून स्पैशल | 2 दिसंबर, 2021 – 24 फरवरी, 2022 |
04310 | देहरादून-उज्जैन स्पैशल | 1 दिसंबर, 2021 – 23 फरवरी, 2022 |
तो अब यदि आप भी IRCTC की ट्रेनों से सफ़र करना चाहते है, तो एक बार इन निरस्त ट्रेनों की सूची को जरूर ध्यान में रखें और किसी भी प्रकार की असहजता से बचें.