CBSE: कोरोना(Covid-19) चुनौती से निपटने के लिए लांच किया युवा वॉरियर अभियान

NEW DELHI, INDIA - SEPTEMBER 23:  Students of Class 10 exit after appearing for the Science compartment exam at Kerala School  on September 23, 2020 in New Delhi, India.  (Photo by Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images)
NEW DELHI, INDIA - SEPTEMBER 23: Students of Class 10 exit after appearing for the Science compartment exam at Kerala School on September 23, 2020 in New Delhi, India. (Photo by Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images)

CBSE ने कोरोना(Covid-19) चुनौती से निपटने के लिए यह अभियान तैयार किया है। UNICEF, स्वास्थ्य मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय जैसे बड़े संस्थान भी इस अभियान में CBSE का साथ दे रहे हैं। यह कार्यक्रम 10 से 30 वर्ष के युवाओं को कोविड-19(Covid-19) चुनौती से निपटने के लिए प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया है।

CBSE ने गुरुवार को युवा वर्ग को Covid 19 चुनौती से लडने के लिए प्रेरित करने हेतु युवा वॉरियर अभियान लांच किया है। CBSE ने नोटिस जारी कर सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों से इस अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इस अभियान में UNICEF, स्वास्थ्य मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय जैसे संस्थान भी CBSE का साथ निभा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने भी अपने भाषण में युवाओं को इस महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभाने की अपील की थी। अब इसी उद्देश्य से युवाओं को जोड़ने के लिए यह अभियान लांच किया गया है। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ने प्रिंसिपलों के नाम संबोधित इस नोटिस में लिखा है कि अभी भारत बुरी तरह से कोविड-19(Covid-19) की दूसरी लहर की चपेट में आ चुका है, ऐसे में हमारे देश के 30 करोड़ युवा ही इसका समाधान ढूंढने की कुछ उम्मीद जगाते नजर आते हैं। एक शैक्षिक बोर्ड होने के नाते हम हर वर्ष लाखों युवाओं को जोड़ते हैं। अब उन्हीं युवाओं को मुश्किल परिस्थिति में लीडर की भूमिका देकर हम उनमें नेतृत्व क्षमता, संवेदना और सामाजिक जागरूकता पैदा कर सकते हैं।

इस अभियान के जरिए 5 लाख युवाओं को जोड़कर 5 करोड़ लोगों की जिंदगी प्रभावित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के अनुसार, कोई भी स्कूल लीडर इसमें हिस्सा लेकर, 10 से 30 वर्ष के 10 छात्रों और शिक्षकों को इस से जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। इस अभियान में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को UNICEF द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे, जिसके लिए सभी वॉरियर्स को दिए गए टास्क पूरे करने की आवश्यकता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वॉरियर 950414141 पर YWA लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हैं या फिर 08066019225 पर मिस कॉल दे सकते हैं। इसके बाद वॉरियर को 10 और लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। वहीं अंतिम टास्क में वॉरियर को कोविड-19(Covid-19) चुनौती के खिलाफ एक्शन लेने की शपथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने पांच दोस्तों को टैग करना है।

Related Stories

No stories found.
logo
हिंदुस्तान रीड्स
www.hindustanreads.com