
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अगर आप एक क्रिसमस (Christmas) फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो इस दिसंबर हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए सबसे अच्छी क्रिसमस फिल्मों की सूची लेकर आए हैं. यहां 2022 में नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए सबसे अच्छी क्रिसमस फिल्में दी गई हैं। क्रिसमस के मौसम में नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए सर्वश्रेष्ठ पारिवारिक मनोरंजन और कुछ बेहतरीन क्रिसमस हिट फिल्में मौजूद हैं। इनमें से कुछ फ़िल्में नई हैं, कुछ नेटफ्लिक्स ओरिजनल (Netflix Originals) हैं और कुछ क्लासिक्स फ़िल्में हैं।
1. द क्रिसमस क्रॉनिकल्स 1 और 2
https://www.instagram.com/p/CFKXiSlH-qT/?igshid=MWI4MTIyMDE=
इन दोनों नेटफ्लिक्स मूल फिल्मों में कर्ट रसेल (Kurt Russell), एक सीधी बात करने वाले सांता निक की भूमिका में हैं। एक दुर्घटना में जब उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, तो फिल्म में एक भाई-बहन की एक जोड़ी क्रिसमस के दिन को बचाने में उनकी मदद करते हैं।
2. हॉलीडेट
https://www.instagram.com/p/CFuiD4KAs1B/?igshid=MWI4MTIyMDE=
एम्मा रॉबर्ट्स (Emma Roberts), ल्यूक ब्रेसी (Luke Bracey) और क्रिस्टिन चेनोवाथ (Kristin Chenoweth) अभिनीत यह रोम-कॉम फ़िल्म 2 लोगों की कहानी बताती है, जो क्रिसमस के मौसम में अकेले हैं। यह दोनों एक-दूसरे के प्लस-वन होने का फैसला करते हैं।
3. ए क्रिसमस प्रिंस
https://www.instagram.com/p/B3pV9ehHNie/?igshid=MWI4MTIyMDE=
यह फ़िल्म एक अमेरिकी मैगज़ीन की पत्रकार एम्बर (Rose McIver) और एक छोटे काल्पनिक यूरोपीय देश एल्डोविया के प्रिंस रिचर्ड (Ben Lamb) के बीच अप्रत्याशित प्रेम पर आधारित है. इस क्रिसमस पर अधिक मनोरंजन के लिए "ए क्रिसमस प्रिंस: द रॉयल वेडिंग" (2018) और "ए क्रिसमस प्रिंस: द रॉयल बेबी" (2019) को अपनी नेटफ्लिक्स बिंज वॉच लिस्ट में रखें।
4. लव हार्ड
https://www.instagram.com/p/CUqJa3cgyii/?igshid=MWI4MTIyMDE=
"लव हार्ड" (Love hard) एक क्रिसमस रोम-कॉम है. यह फ़िल्म नीना डोबरेव (Nina Dobrev) के किरदार पर आधारित है, जो छुट्टियों के लिए अपने ऑनलाइन क्रश के घर की एक आश्चर्यजनक यात्रा पर जाती है, केवल यह पता लगाने के लिए कि उसे एक स्थानीय जॉश लिन (Jimmy O.Yang) नाम के लड़के द्वारा धोका दिया गया है। "लव हार्ड" को इस क्रिसमस के मौसम में नेटफ्लिक्स पर देखें.
5. द नाइट बिफोर क्रिसमस
https://www.instagram.com/p/B5IvPrwBXJk/?igshid=MWI4MTIyMDE=
वैनेसा हजेंस (Vanessa Hudgens), जोश व्हाइटहाउस (Josh Whitehouse) और इमैनुएल चिरकी (Emmanuelle Chriqui) अभिनीत इस क्रिसमस फंतासी फ़िल्म का मज़ा आप नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं। जैसा कि टाइटल से पता चलता है कि फ़िल्म में एक सोल्जर पर आधारित है। विशेष रूप से फ़िल्म की कहानी सैकड़ों साल पहले के एक सोल्जर पर है, जिसे आधुनिक समय में टेलीपोर्ट किया जाता है। वह एक सुंदर टीचर से मिलता है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Christmas 2022 New Releases: साल के आखिरी हफ़्ते में ये 5 फ़िल्में मचाएँगी धमाल