अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की अविश्वसनीय महिलाओं को भेजें ये प्रेरक कोट्स

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की अविश्वसनीय महिलाओं को भेजें ये प्रेरक कोट्स

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) हर साल पूरी दुनिया में 8 मार्च को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने से हुई थी. इसके बाद, साल 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने महिलाओं के अधिकारों और वैश्विक शांति के समर्थन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया.

यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ लैंगिक समानता के लिए चल रहे संघर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है. जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्षों और भविष्य को दर्शाने के लिए आज हम यहाँ 10 प्रेरक कोट्स लेकर आए हैं. आप चाहें तो इन्हें वॉट्सऐप (WhatsApp) पर संदेश के रूप में भेज सकते हैं, या फिर इंस्टाग्राम (Instagram) और फ़ेसबुक (Facebook) पर अपनी फ़ोटो के लिए कैप्शन बना सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और भविष्य को दर्शाते ये 10 कोट्स

1. नारीवाद महिलाओं को मज़बूत बनाने के बारे में नहीं है. महिलाएं पहले से ही मज़बूत हैं, यह तो दुनिया को उस ताकत को समझने के तरीके को बदलने के बारे में है.

यहाँ पढ़ेंः 6 या 7 मार्च किस दिन होगा होलिका दहन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व


2. वह आपसे कहेंगे कि आप बहुत ज़ोर से बोलती हैं, इसीलिए आपको अपनी बारी का इंतज़ार करने और सही लोगों से अनुमति मांगने की ज़रूरत है. लेकिन आप इसे बिना किसी से अनुमति लिए करें.

3. एक महिला एक माँ, बहन, पत्नी, दादी, बेटी या दोस्त, उस परम सम्मान से कम की हकदार नहीं है, जो आप भगवान को देते हैं. वह तो भगवान की तरह ही एक निर्माता है.

4. एक बुद्धिमान महिला किसी की दुश्मन नहीं बनना चाहती; एक बुद्धिमान महिला किसी की शिकार बनने से इंकार करती है.

5. हम महिलाओं को क्या करने की जरूरत है? जो हमारे पास नहीं है उसके बारे में चिंता करने के बजाय, जो हमारे पास है उससे प्यार करने की ज़रूरत है.

6. एक बुलंद आवाज़ वाली महिला एक मज़बूत महिला होती है. लेकिन उस आवाज़ को खोजना कभी-कभी उल्लेखनीय रूप से कठिन हो सकता है.

7.  महिलाओं को अपनी आवाज़ खोजने की ज़रूरत नहीं है, उनके पास उनकी आवाज़ है. उन्हें तो केवल इसका इस्तेमाल करने के लिए सशक्त महसूस करने और लोगों को सुनने के लिए प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है.

8. दुनिया में 2 शक्तियाँ हैं; एक तलवार और दूसरी कलम. इन दोनों से शक्तिशाली एक तीसरी शक्ति है, वह है नारी 

9. एक मजबूत महिला होने के लिए मर्दाना भूमिका निभाने की ज़रूरत नहीं. 

10. एक टूटी हुई महिला से ज़्यादा मज़बूत कोई नहीं है, जिसने खुद को दोबारा बनाया है.

Image Source

यह भी पढ़ेंः भारत में इन जगहों पर होती है अनोखी होली, जानें क्या है ख़ास 

Related Stories

No stories found.
logo
हिंदुस्तान रीड्स
www.hindustanreads.com