
मल्यालम सिनेमा (Malyalam Cinema) के सुपरस्टार, मोहनलाल विश्वनाथन एक अभिनेता के साथ- साथ, एक गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक, अब तक करीब 340 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 60वें जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में 5 रोचक तथ्य बताएंगे।
मोहनलाल विश्वनाथन, मलयालम सिनेमा (Malyalam Cinema) का एक बड़ा चेहरा है, जिन्होंने मलयालम के अलावा, तमिल तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ सिनेमा में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। फैंस द्वारा lalettan के नाम से मशहूर, अभिनेता के रूप में ही अपनी पहचान नहीं बनाई है, बल्कि एक गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट के रूप में भी अपनी एक बड़ी छवि बनाई है। आज 60वें जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके बारे में 5 हैरान कर देने वाली बातें।
अपने 4 दशक लंबे और सुपरहिट फिल्मी करियर में Mohanlal, ने करीब 340 से अधिक फिल्मों में काम किया है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक Mohanlal ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिनमें उन्हें 2001 में पद्मश्री, 2019 में पद्म भूषण, 9 केरल राज्य पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कार मिले हैं। सबके चहेते अभिनेता, Mohanlal के 60वें जन्मदिन पर हम लेकर आए हैं उनके बारे में 5 रोचक बातें, जो शायद ही आपने कभी सुनी होंगी। तो आइए जानते हैं क्या हैं वह रोचक तथ्य?
क्या कोई कल्पना कर सकता है, कि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले Mohanlal, सुपरस्टार बनने से पहले एक पेशेवर पहलवान थे? उन्होंने केरल में साल 1977-1978 में हुई राज्य चैंपियनशिप भी जीती थी।
ये तो सभी जानते हैं कि, अपने हर किरदार को शानदार तरीके से निभाते हैं। इसी कारण तो आज उनके करोड़ो फैंस उन्हें इतना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? Mohanlal के पास एक साल में किसी भी मुख्य अभिनेता द्वारा सबसे ज्यादा फिल्में करने और सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकार्ड है। साल 1986 में Mohanlal की 34 फिल्में रिलीज हुई थी, जिसमें से 25 फिल्में सुपरहिट रही थी।
Mohanlal की छवि के बॉलीवुड अभिनेता, अमिताभ बच्चन(AB Senior) भी कायल हैं। अमिताभ खुद यह बात बता चुके हैं कि वह Mohanlal के फैन हैं और एक बार उन्होंने कहा था कि 'Mohanlal भारत के सबसे बड़े अभिनेता हैं'।
Mohanlal पहले एसे दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें कोरिया के सियोल(Seoul) में द वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय द्वारा माननीय ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया है।
क्या आप जानते हैं? कि Mohanlal ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई (Dubai) की बुर्ज खलीफा(Burj Khalifa) में 29वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट लिया है।