
बॉलीवुड एक्टर्स व प्रेमी, अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) और अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोविड 19 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद उन पर मुंबई पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस व प्रेमी, अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) और अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई पुलिस ने कोविड 19 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए FIR दर्ज की है। खबरों के अनुसार, दोनों प्रेमी बिना किसी वैध कारण के लॉकडाउन में घूमते पाए गए।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'दोनों एक्टर्स, मुंबई के बैंडस्टैंड प्रॉमेनेड में घूमते पाए गए और पुलिस को दोपहर 2 बजे के बाद अपने घरों से बाहर होने का कोई ठोस कारण नहीं दे पाए। इसके बाद दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोविड 19 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए FIR दर्ज की गई है। दोनों एक्टरों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, जनता के सेवक के आदेश का पालन न करने के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक जमानती धारा होने के कारण, इस पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है'।
यह पूरा मामला मंगलवार का है, जब दोनों एक्टर्स अपने पड़ोस में अपनी कार में घूम रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। पुलिस के मुताबिक उनकी कार एक बंद रास्ते की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उनके आधार कार्ड और बाकी दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। एक सूत्र ने बताया कि दोनों प्रेमी जिम से वापस घर जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने यह कदम दोनो को रोकने के एक दिन बाद उठाया है।
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसमें सरकार द्वारा जारी किए नियमों के अनुसार, सभी जरूरत की दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही खोलने की अनुमति है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, पूरे राज्य में दोपहर 2 बजे के बाद बाहर निकलने या घूमने पर प्रतिबंध है।
Instagram Link: https://www.instagram.com/p/CN1heHqAXqZ/
ऐसी अफवाह है कि, 'बागी 3' अभिनेता टाइगर श्रॉफ और 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने संबंधों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दोनों इस साल मार्च में साथ छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया पर साथ में कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है। देखना यह है, कि क्या दोनों एक्टर्स अपने खिलाफ हुई इस FIR पर साथ में कोई बयान देंगे या फिर नहीं।