
यह साल का वह समय है, जब उत्सव का उत्साह हर जगह महसूस किया जा सकता है। हर साल लोहड़ी (Lohri) का फसल उत्सव भारत के लोग 13 जनवरी 2023 (Lohri 2023) को मनाते हैं. इस त्योहार को अच्छे भोजन और नाच गाने के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि यह त्योहार क्यों मनाया जाता है? आज हम आपके लिए लोहड़ी के बारे में 7 रोचक तथ्य लेकर आए हैं, जिन्हें आपको ज़रूर जानना चाहिए.
क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार?
लोहड़ी शब्द 'लकड़ी', 'सुखा उपला' और ‘रेवाड़ी' के संक्षिप्त नाम से आया है। लोहड़ी मूल रूप से एक फसल उत्सव है, जिसे आग जलाकर और रेवाड़ी की पेशकश करके, लोकगीत गाते हुए और पवित्र अग्नि के चारों ओर घूमते हुए मनाया जाता है। यह भारत में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण फसल उत्सवों में से एक है. यह उत्सव उत्तरी गोलार्ध में सूर्य की यात्रा को चिह्नित करता है. इसके साथ ही, इस त्योहार को ठंड के मौसम के अंत का प्रतीक भी माना जाता है।
लोहड़ी के बारे में 7 रोचक तथ्य
1. इस त्योहार को लोहड़ी क्यों कहा जाता है?
इस त्योहार को लोहड़ी के रूप में जाना जाने का एक लोकप्रिय कारण है. ऐसा माना जाता है, कि होलिका की एक बहन थी लोहिता, उसके नाम पर ही इस त्योहार का नाम लोहड़ी पड़ा.
2. रबी के फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है
लोहड़ी को सर्दियों की फसल ‘रबी’ के फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और बीज बोने की कड़ी मेहनत का जश्न मनाते हैं।
3. साल की सबसे लंबी रात
ऐसा माना जाता है, कि इस दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करता है, जिससे लोहड़ी का दिन साल का सबसे छोटा दिन बन जाता है और रात सबसे लंबी होती है।
4. गुड़ से मिठाई क्यों बनाई जाती है?
ऐसा माना जाता है, कि लोहड़ी की मिठाई गुड़ से बनाई जाती है, क्योंकि यह त्योहार में मिठास घोलती है और सौभाग्य भी लाती है।
5. पॉपकॉर्न, रेवाड़ी और मूंगफली आग में क्यों चढ़ाई जाती है?
ऐसा माना जाता है, कि पवित्र अग्नि को कुछ भी चढ़ाने से सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है, इसलिए इस तरह पॉपकॉर्न, रेवड़ी और मूंगफली आग में चढ़ाने की परंपरा है.
6. क्या यह वित्त से भी संबंधित है?
सिख समुदाय के अनुसार, इस त्योहार पर सर्दियों की फसलों का राजस्व एकत्र किया जाता है और इसे नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत कहा जाता है।
7. इस दिन कौनसे व्यंजन बनाए जाते हैं?
इस दिन कई तरह की मिठाइयाँ बनाई जाती हैं, जिनमें दूध, गुड़, तिल, मेवे आदि शामिल होते हैं। खीर, फिरनी, गुड़ वाले चावल कुछ ऐसे सामान्य व्यंजन हैं, जिनका इस दिन आनंद लिया जाता है।
आज लोहड़ी के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने सभी को त्योहार की शुभकामनाएँ दी है इसके साथ ही, कई पार्टियों के नेताओं ने भी इस त्योहार की लोगों को बधाई दी है.