आर.एल.डी चीफ़ अजित सिंह की हुई कोरोना से मौत, राजनेताओं ने जताया दुख।

आर.एल.डी चीफ़ अजित सिंह की हुई कोरोना से मौत, राजनेताओं ने जताया दुख।

 पूर्व यूनियन मिनिस्टर आर एल डी चीफ़ अजित सिंह की कोरोना संक्रमण की वजह से गुरुग्राम के हस्पताल में मृत्यु हो गयी है।

राष्ट्रीय लोकदल  (आर एल डी) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री, अजीत सिंह का गुरुवार को, 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे, और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि वह हमेशा किसानों के कल्याण के लिए समर्पित थे और उन्होंने केंद्र सरकार में कई अहम भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियां निभाईं हैं।

उनकी मृत्यु की खबर उनके बेटे और पूर्व सांसद, जयंत चौधरी ने ट्विटर हैंडल के जरिये दी। जयंत चौधरी ने लिखा कि, "चौधरी अजीत सिंह जी को 20 अप्रैल को कोविड के लिए सकारात्मक पाया गया था। उन्होंने आज अपनी स्थिति से जूझते हुए अपनी आखिरी सांस ली।"

अजीत सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे। अजित सिंह ने लगभग आठ बार संसद सदस्य के रूप में कार्य किया, जिसमें से एक बार उन्होंने राज्य सभा के सांसद के रूप में भी काम किया है। उन्होंने, चार बार केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।अजीत सिंह ने अमेरिका में कंप्यूटर उद्योग में 15 साल काम किया जिसके बाद, वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को हासिल करने के लिए भारत लौट आए। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर और इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिकागो के पूर्व छात्र रहे हैं। अजीत सिंह पहली बार 1986 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि,"पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"

कांग्रेस लीडर, राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि," अजित सिंह जी की मृत्यु की सूचना काफी दुखदायी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को हौसला दे"।

उनकी मृत्यु पर राजनाथ सिंह,योगी आदित्यनाथ सहित के देश के बडे राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है।

Related Stories

No stories found.
logo
हिंदुस्तान रीड्स
www.hindustanreads.com