Maharashtra Extends Lockdown: महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सरकार ने लागू किए नए नियम

MUMBAI, INDIA - MAY 5: Deserted view of Gateway of India amid strict lockdown at Fort, on May 5, 2021 in Mumbai, India. (Photo by Satish Bate/Hindustan Times via Getty Images)
MUMBAI, INDIA - MAY 5: Deserted view of Gateway of India amid strict lockdown at Fort, on May 5, 2021 in Mumbai, India. (Photo by Satish Bate/Hindustan Times via Getty Images)

महाराष्ट्र में कोविड 19 की चेन तोड़ने के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, पिछले 24 घंटों में आए 46,781 नए मामले

भारत में मार्च 2021 में शुरू हुई कोविड 19 की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। रोजाना पूरे देश में 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं देश में अब तक कई लोगों ने इस वायरस के चलते अपनी जान गवां दी है। कोविड की महामारी को रोकने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन पहले ही लगा दिया गया था, जिसे अब कई राज्य सरकारों ने कुछ दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान हुआ है, साथ ही सरकार ने नए नियम भी लागू किए हैं।

गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव, सीताराम कुंते ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा, ' महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अगले महीने तक राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। यह लॉकडाउन 1 जून 2021 की सुबह 7 बजे तक राज्य में लागू रहेगा'।

महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नए नियम भी लागू किए हैं, जिसके बारे में कुंते ने बताया, 'नए नियमों में, अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में प्रवेश कर रहे लोगों के लिए नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट का होना अनिवार्य है। इसी के साथ, वह लोग जो ऐसे राज्यों से आ रहे हैं जिनमें कोविड के मामले ज्यादा है, उन पर राज्य में घुसने पर रोक है'।

जहां भारत में रोज़ कोविड के 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे है, वहीं महाराष्ट्र अभी भी कोविड के रोज़ आने वाले नए मामलों में पहले स्थान पर चल रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोविड मामलों में गिरावट देखी जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड के 46,781 ताजा मामले दर्ज हुए, जो मंगलवार को आए 40,956 नए मामलों के मुकाबले 5,825 ज्यादा है। वहीं सोमवार को महाराष्ट्र ने 30 मार्च के बाद सबसे कम 37,236 मामले दर्ज किए।

इसी के साथ, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोविड से 816 लोगों की मौत हुई और 58,805 मरीज ठीक हुए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले पुणे से आए जहां पिछले 24 घंटों में 9,536 नए मामले और 74 मरीजों की मौत दर्ज हुई। वहीं राज्य की राजधानी मुंबई 2,104 नए मामले और 66 मरीजों की मौत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र का कोविड मामलों का सकारात्मक दर गिर कर 17.36 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं मृत्यु दर भी गिरकर 1.49 प्रतिशत हो गया है।

Related Stories

No stories found.
logo
हिंदुस्तान रीड्स
www.hindustanreads.com