
दिल्ली लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली लॉकडाउन को एक हफ़्ते और आगे बढ़ा दिया है।दिल्ली लॉकडाउन बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण मामलों की वज़ह से एक हफ़्ते आगे बढ़ाया गया है। पहले दिल्ली लॉकडाउन 15 मई 2021 को ख़त्म होना था लेकिन अब यह 24 मई 2021 को ख़त्म होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह ऐलान किया कि दिल्ली लॉकडाउन 24 मई 2021 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने अपने बयान में यह भी बताया कि दिल्ली में चल रही कोरोना संक्रमण की लहर पर काबू पाने के लिए दिल्ली लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले भी दिल्ली में लगा लॉक डाउन 2 बार आगे बढाया जा चुका है। इसके पहले हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा था की बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए उनके पास लॉकडाउन ही आखिरी विकल्प बचा है।
जहां देश के कई हिस्सों में कोरोना के नए मामले रोज़ रिकॉर्ड बना रहे हैं वहीं, दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर यह है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। यह दिल्ली लॉकडाउन के कारण ही संभव हुआ है।
अभी भी दिल्ली लॉकडाउन के दौरान लगने वाली पाबंदियों में कोई राहत नहीं दी गई है। आम लोगों की आवाजाही पर पाबंदी बरकरार है। अभी मेट्रो और बसें भी पहली तरह नॉर्मल रूटीन में नहीं चल रही हैं। केवल जरूरी सेवाओं के कर्मचारियों को ही बसों में सफर करने की इजाजत है।
यदि मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर(MoHFW) के आंकड़ों को देखें तो इस वक्त दिल्ली में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 66,295 है।