
देश में बेशक Covid-19 के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। लेकिन इन सब के बीच रोजाना Covid-19 संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश मे हर रोज़ Covid-19 मरीजों की संख्या में में कमी होने की वजब से पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है।
देश मे Covid-19 की रफ्तार में हल्की सी कमी देखने को मिली है। लेकिन इसके साथ कि covid-19 की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी डरा रहा है। देश के कुछ राज्यो में तो covid-19 ने अपने आतंक को हल्का किया है लेकिन कुछ राज्य अभी खतरे के निशान के पास है। देश की राजधानी दिल्ली में covid-19 मामलों में अच्छी खासी कमी देखने को मिली है। लेकिन यदि तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की बात की जाए तो वहाँ हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर द्वारा ज्याफ किये गए शुक्रवार के आंकड़ो के मुताबिक covid-19 के 2,57,299 नए मामले सामने आए हैं और 4,194 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार के आंकड़ो को मिला कर इस समय देश में covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,62,89,290 हो गयी है। इन आंकड़ो के मुताबिक देश मे एक्टिव covid-19 मामलों में काफी कमी आयी है। इस समय देश मे 29,23,400 एक्टिव कोरोना मामले हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 20,66,285 सेम्पल जांचे गए है। यह आज तक कि रिकॉर्ड संख्या है। लेकिन यदि तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की बात करें तो वहाँ के आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं।
राज्य | पिछले 24 घन्टे में नए covid-19 के मामले | पिछले 24 घन्टे में होने वाली मौतों का आंकड़ा |
केरल | 29,673 | 142 |
महाराष्ट्र | 29,644 | 555 |
तमिल नाडु | 36,184 | 467 |
कर्नाटका | 32,218 | 353 |
देश मे वैक्सीनशन का अभियान भी बहुत जोरों शोरों से सी रहा है। अब तक लगभग 19 करोड़ लोगों का वैक्सीनशन हो चुका है।यह आंकड़े स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।